रायगढ़

वाहन चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

रायगढ़

बरमकेला पुलिस द्वारा उड़ीसा प्रांत से अवैध गांजा की तस्करी में लगे दो किशोरों को पकड़ा गया है जिन से 10 किलो गांजा और परिवहन में प्रयुक्त वाहन की जब्ती की गई है। दोनों नाबालिग बालकों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी डीके मारकंडे अपने स्टाफ के साथ झनकपुर चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी नवापारा उड़ीसा तरफ से एक बाइक पर आ रहे दो लड़कों को रोककर पूछताछ किया गया और उनके पास रखें थैला की तलाशी ली गई। तलाशी के दरमियान पुलिस को थैला के अंदर खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से लपेटा हुआ 5 पैकेट गांज मिला । पैकेट का वजन कराने पर गांजे का वजन 10 किलो पाया गया, जिसकी कीमत करीबन 50,000 रु आंकी गई है।पुलिस पकड़ में आए दोनों नाबालिग लड़कों से पूछताछ करने पर उन्होंने उड़ीसा से गांजा लेकर आना बताए।

See also  महाराष्ट्र के चिमूर में PM मोदी ने कहा- 'मेरा आपसे आग्रह है, हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे'

Related Articles

Leave a Reply