छत्तीसगढ़रायगढ़

करंट की चपेट में आए दो किसान : खेत में टूटकर पड़ा था बिजली का तार, संपर्क में आने से हुई मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खेत में दवाई का छिड़काव करने गए दो किसान करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र के रेंगालपाली गांव की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रेंगालपाली गांव में सीताराम सिदार और सुभाष नेताम खेत में दवाई का छिड़काव करने के लिए गए हुए थे। खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। दोनों किसान करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

See also  15 साल की उम्र में धमतरी आए थे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, मां अंगारमोती की दर्शन के बाद हुआ था चमत्कार

Related Articles

Leave a Reply