छत्तीसगढ़

धान का रोपा लगा रही 5 युवतियों पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 गंभीर रूप से झुलसीं

जशपुरनगर. जिला मुख्यालय जशपुर से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सोगड़ा में गुरूवार की शाम को खेत में धान का रोपा लगा रही गांव की ही 5 युवतियां आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। इनमें से 3 की स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन, पत्नी ने डंडे से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के संबंध में जिला अस्पताल प्रबंधन ने 3 तीन युवतियों के गंभीर रूप से झुलसने की पुष्टि की है। दरअसल गुरुवार को ग्राम सोगड़ा में धान रोपाई करने कुछ युवतियां व महिलाएं खेत में गई थीं। शाम को अचानक बारिश शुरु हो गई और तेज गरज के साथ वहां आकाशीय बिजली आ गिरी।

See also  लव स्टोरी का खौफनाक अंत! प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, शिशुपाल पर्वत से दोनों ने लगाई छलांग

2 की हालत खतरे से बाहर

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अलिशा व आकांक्षा को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी मोनिका, पूजा व पायल का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि युवतियां एक ही परिवार की तथा आपस में रिश्तेदार हैं।

Related Articles

Leave a Reply