देश

‘पुष्पा 2’ एक्टर Allu Arjun के घर पर हमला, उस्मानिया यूनिवर्सिटी के सदस्यों ने किया पथराव

नई दिल्ली

पुष्पा 2 (Pushpa 2) अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फिल्म की सफलता के अलावा कई वजहों से सुर्खियों में हैं। इस बीच, उनसे जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इसमें बताया गया है कि पुष्पा 2 एक्टर के घर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया है।
अल्लू अर्जुन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फैंस से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग न करने की सलाह दी थी। इसके बाद अब जानकारी सामने आई है कि एक्टर के घर पर पथराव हुआ है।

अल्लू अर्जुन के घर पर हुआ हमला
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले के पीछे प्रदर्शनकारी का हाथ है। जिनकी पहचान उस्मानिया यूनिवर्सिटी जॉइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों के तौर पर हुई है। एक्टर के घर पथराव करते हुए उत्पात मचाया गया है। मामले पर संज्ञान लेते हुए सूबे की पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई है।

See also  पत्नी ने पति को जिंदा बहाया, फिर 22 महीने तक प्रेमी की कराती रही सास से बात, जानें कैसे ननद ने पकड़ा झूठ

Related Articles

Leave a Reply