छत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस दुर्घटना में गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलस गए। आपको बता दें कि, मजदूर 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्लांट में काम के दौरान हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि, घायल हुए लोगों में एक बच्ची भी शामिल है। यह पूरा मामला बानीपाथर क्षेत्र खरसिया का है। जहां मौके पर पुलिस पहुंच के जांच कर रही है।

See also  साधुओं के भेष में ठगी करने वाले अंतराज्यीय 6 ठगों को पुलिस ने गिरफ़्तार

Related Articles

Leave a Reply