छत्तीसगढ़रायगढ़

चलती पिकअप को रोकर व्यापारी से 50 हजार की लूट : 4 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर धमकाया, नगदी लेकर फरार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक व्यापारी को निशाना बनाते हुए लूट की गई है। चार नकाबपोश बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से रास्ता रोककर व्यापारी को धमकाया और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी संतोष गुप्ता (45) चिल्हर व्यापार का काम करते हैं। वे अपने हेल्पर नंदकिशोर दास के साथ धान, चावल और महुआ कि खरीदी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गए थे। खरीदारी करने के बाद दोनों पिकअप वाहन से लौट रहे थे।  

बीच सड़क में लकड़ी रखकर रोका गया वाहन
शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच जब उनकी गाड़ी धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर लम्ती नाला डेम के पास पहुंची, तो सड़क पर पहले से एक मोटी लकड़ी रखी मिली। जैसे ही हेल्पर उसे हटाने के लिए नीचे उतरा, तभी दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश युवक मौके पर पहुंच गए।

See also  पूर्व गृहमंत्री को आबंटित बंगले के बाहर बीजेपी विधायक ने लगाया अपना नेम प्लेट

कट्टा दिखाकर किया लूट
बदमाशों ने हथियार दिखाकर व्यापारी को डराया और उसके बैग में रखे करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। इसके अलावा उन्होंने वाहन की चाबी और मोबाइल भी छीन लिया। वारदात के बाद आरोपियों ने वाहन को बीच सड़क में ही खड़ा कर खम्हार मार्ग की ओर भाग निकले।

अगले दिन दर्ज हुई रिपोर्ट
घटना के दौरान एक राहगीर ने रुककर व्यापारी से जानकारी ली कि क्या हुआ है, तब उसने बताया कि चार युवक लूट- पाट कर दो बाइकों पर खम्हार मार्ग कि ओर भागे हैं। अंधेरा होने के कारण पीड़ित उसी रात घर लौट गया और अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की जांच जारी
धरमजयगढ़ पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इलाके में संदिग्धों की तलाश की जा रही है और आसपास के रास्तों व सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

See also  बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल, जुलाई में सालभर का खाका तैयार करने के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply