छत्तीसगढ़बिलासपुर

आसमानी कहर… आकाशीय बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से कई जानें गईं, जिसमें राजनांदगांव में सबसे अधिक 8 लोगों की मौत हुई. वहीं बिलासपुर जिले में भी दुखद घटना घटी. सीपत क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की जान चली गई. मृतक महिला की पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई है, जो 9 महीने की गर्भवती थी.

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त फुलकुमारी घर के बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई. परिजनों ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

See also  एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

राजनांदगांव के जोरातराई गांव में सोमवार को आसमान से बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई. इनमें 5 स्कूली बच्चे और 3 ग्रामीण हैं. बताया जा रहा कि दोपहर में हो रही बारिश से बचने के लिए सभी लोग पेड़ के नीचे स्थित खंडहर में रुके थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से सभी की मौत हो गई. हादसे में जान गवाने वाले सभी बच्चे जोराताई के रहने वाले थे जो अर्धवार्षिक परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे. अचानक बारिश होने के बाद सभी बच्चे और तीन ग्रामीण पेड़ के नीचे स्थित खंडहर में रुके थे. तभी यह हादसा हुआ.

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, होली मास्क पहन बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या

Related Articles

Leave a Reply