छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG BREAKING : मां ने की थी दुधमुंही बेटी की हत्या, कुएं में शव फेंककर गायब होने की रची थी कहानी

बिलासपुर. 24 दिन की दुधमुंही बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. हत्या कोई और नहीं बल्कि बच्ची की मां ने ही की थी और पुलिस को गुमराह करने गायब होने की कहानी बनाई थी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी का है.

See also  आज फिर बढ़े पेट्रोल – डीजल के दाम, रायपुर में 107.96 रूपये में मिल रहा पेट्रोल, जानिए कीमतों में बढ़ोतरी क्यों ?

परिवार वालों के ताने से थी परेशान

बता दें कि आरोपी महिला ने दो दिन पहले अपनी बच्ची की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस की खोजबीन के बाद गायब बच्ची का शव कुएं में मिला था. पुलिस हत्या का मामला दर्ज किया था. जांच के दौरान पता चला कि मासूम बच्ची की हत्या उनकी मां ने ही की थी. पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि तीसरी बेटी होने पर परिवार वालों के ताने से परेशान होकर उसने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी.

See also  नेता प्रतिपक्ष महंत का बड़ा बयान : बोले- मैं रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानता, धीरेन्द्र शास्त्री जैसे सभी बाबा हैं फर्जी

Related Articles

Leave a Reply