छत्तीसगढ़

बाइक- ट्रक में टक्कर, मौके पर पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

बलौदाबाजार

बीती रात्रि मोटर साइकिल और ट्रक में टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई. वहीं मां घायल है, जिसका इलाज पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, मोटर सायकिल सवार तीनों लोग पलारी के ग्राम ससहा जमीन बंटवारे को लेकर आये थे, जो उनका गांव है. रात्रि में वापस जा रहे थे, तभी खरतोरा के पास यह हादसा हो गया. हादसे में पिता साधुराम साहू (75 वर्ष) और पुत्र रामकुमार साहू (35 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई. लक्ष्मी साहू (30 वर्ष) घायल हैं, जिसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं परिवार वालों को भी जानकारी दी गई जो कि पलारी पहुंच गए थे.

See also  अंधे कत्ल का खुलासा, युवती को परेशान करने पर गई युवक की जान, एक महिला और दो नाबालिग के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार…

Related Articles

Leave a Reply