छत्तीसगढ़

व्यापारी से 15 लाख की लूट की कहानी निकली झूठी, MCX में हुए नुकसान की भरपाई के लिए रची साजिश

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में बोरवेल पार्ट्स कारोबारी के साथ 15 लाख रुपये की लूट की कहानी झूठी साबित हो चुकी है. रायपुर SP लाल उमेद सिंह ने आज खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थी (चिराग जैन) लगातार अपने बयान बदल रहा था. इससे पुलिस को शक हुआ कि उसने झूठी कहानी गढ़कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. लगातार बयान बदलते रहने से पुलिस का शक गहराया.

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चिराग जैन ने बताया कि उसे MCX में भारी नुकसान हुआ था और बड़ी रकम की देनदारी के लेकर वह परेशान था. इसलिए उसने यह झूठी कहानी रची और पुलिस में फर्जी मामला दर्ज कराया. अब सच सामने आने के बाद पुलिस फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थी चिराग के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी.

See also  आईईडी ब्लास्ट होने से 1 जवान गंभीर रूप से घायल, दंतेवाड़ा अस्पताल में किया गया एडमिट

बता दें, बोरवेल पार्ट्स कारोबारी चिराग जैन सेक्टर-5 देवेंद्र नगर स्थित श्री. इंटरप्राइजेज के संचालक हैं. बीते दिन 11 अगस्त को उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोक कर 15 लाख रुपए समेत सोने की चैन व अंगूठियां लूट लिया. शिकायत पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग टीमें गठित कर शहरभर में तत्काल नाकेबंदी कर संदेहियों की जांच-पड़ताल की. यहां तक कि पुलिस ने 700 CCTV कैमरे तक खंगाल डाले. इस दौरान पुलिस ने 3 संदेहियों के खिलाफ लूट की धाराओं में FIR दर्ज भी कर दिया था. लेकिन प्रार्थी (चिराग जैन) के लगातार बदलते बयानों से पुलिस के शक की सुई उलटी घुम गई.

चिराग की मनगढ़त कहानी

कारोबारी चिराग जैन ने पुलिस से अपनी शिकायत में मनगढ़त कहानी सुनाई थी कि लुटेरों ने वारदात के दौरान कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका और नकद रकम समेत सोने-चांदी की चेन-अंगूठियों को लूटकर फरार हो गए. 

See also  कोरोना पॉजिटिव कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर रायपुर एम्स में भर्ती

Related Articles

Leave a Reply