छत्तीसगढ़

कांकेर में 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 12 लाख का घोषित था इनाम

कांकेर. बस्तर में नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है. कांकेर जिले में सक्रिय 4 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. इनके ऊपर सरकार ने 12 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. DIG BSF हरिन्दर पाल सिंह सोही, डीआईजी पुलिस केएल ध्रुव, एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला के सामने चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

पुलिस ने बताया कि सुरजन्ना उर्फ सीताय कोर्राम (कुऐगारी एलओएस कमाण्डर) पर 05 लाख हथियार-एसएलआर/28 राउंड, मरेश उर्फ लक्कु पुनेम (कुपेमारी एरिया कमेटी सदस्य) 05 लाख उचिमार-एसएलआर/28 राउण्ड, सागर उर्फ गंगा विड़यो (कुपेमारी एलओएस सदस्य) 01 लाख रुपए हथियार 303/19 राउण्ड, अंजू उर्फ सरिता शौरी (कुपेमारी एलओएस सदस्या) 01 लाख डचिबार-सिंगलशाट/10, ये सभी उत्तर बस्तर डिवीजन के कुऐमारी एरिया कमेटी में सक्रिय थे. आधिकारियों ने बताया कि इन चारों माओवादियों ने शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है. पुनर्वास नीति के तहत चारों को 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई.

See also  दीपावली के अवसर पर कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों, छोटे कारीगरों से नहीं लिया जाएगा कोई भी कर या शुल्क: श्री भूपेश बघेल

Related Articles

Leave a Reply