छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट-पत्थर से वार कर अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

सक्ती। जिले के बंदोरा गांव से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को इतनी निर्ममता से अंजाम दिया गया था कि घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

See also  बिलासपुर की भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म : रांची के कारोबारी ने दिल्ली में उठाया फायदा, 2.50 करोड़ की ठगी का भी आरोप

सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं एडिशनल एसपी और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

See also  राजधानी में सराफा कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेटे की मौत के सदमे में एक साल पहले पत्नी ने भी दी थी जान

Related Articles

Leave a Reply