छत्तीसगढ़

उपसरपंच ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

बिलासपुर। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां हिर्री थाना क्षेत्र में गांव के उपसरपंच मुकेश जगत (22) ने 21 वर्षीय युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। वारदात के समय युवती घर में अकेली थी और परिजन काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश जगत पहले से ही पीड़िता को जानता था। वह अचानक युवती के घर पहुंचा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह भयभीत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

See also  कोरबा: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक चढ़ा 150 फीट ऊंचे टावर पर, ढाई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

शाम को युवती की मां के घर लौटने पर उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर हिर्री थाना पहुंचे और उपसरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि पीड़िता दसवीं तक शिक्षित है और घरेलू कार्य करती है। आरोपी मुकेश जगत ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

See also  जनगणना कार्य के दौरान मारपीट, दो अलग-अलग मकानों को एक ही नंबर देने का लगाया आरोप…

Related Articles

Leave a Reply