छत्तीसगढ़

हाईवा की टक्कर से स्कूल जा रहे दो छात्रों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवा पर लगाई आग, गांव में तनाव का माहौल

आरंग. हाईवा की टक्कर से बाइक से स्कूल जा रहे दो छात्रों की मौत हो गई. यह घटना उगेतरा, नवागांव खार के पास हुई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुरूम से भरे हाईवा पर आग लगा दी. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति काबू में है.

See also  बस स्टैंड के होटल में लगी भीषण आग : उठा धुएं का गुबार, लाखों के नुकसान की संभावना

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम उगेतरा निवासी कक्षा 9वीं का छात्र धीरज सेन और कक्षा 10वीं का छात्र रूपेश साहू ग्राम तोरला के शासकीय हाईस्कूल में पढ़ाई करते थे. दोनों छात्र मोटरसाइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे, तभी नवागांव खार के पास विपरीत दिशा के आ रहे मुरूम से भरे हाइवा वाहन ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी.

See also  जांजगीर चाम्पा : शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को अभनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां रूपेश साहू की मौत हो गई. वहीं धीरज सेन का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने हाईवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार हाईवा हाईवा भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था और ग्राम डोमा से मुरूम लेकर आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ है.

See also  बहन के घर जाने निकली महिला 3 बच्चों सहित लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, कलार समाज के पदाधिकारियों ने थाने पहुंच जताई नाराजगी

Related Articles

Leave a Reply