छत्तीसगढ़

रसूख के ‘मद’ में चूर प्राचार्य गिरफ्तार : बदसलूकी और गंदी हरकतों से तंग शिक्षिकाओं और छात्राओं की शिकायत पर कार्रवाई

धरसींवा। धरसींवा से लगे दाऊ पोषण लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसतराई की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने प्राचार्य संजय शर्मा के खिलाफ विधायक अनुज शर्मा से शिकायत की है। उनका आरोप है कि, प्राचार्य संजय शर्मा स्कूल में शराब पीकर आते हैं और अपशब्द कहते रहते हैं। शिकायत मिलने पर विधायक अनुज शर्मा ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को प्राचार्य को हटाने का आदेश दिया। 

principal

आरोपी प्राचार्य संजय शर्मा 

मिली जानकारी के अनुसार, दाऊ पोषण लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संजय शर्मा प्राचार्य के रूप में पिछले दो सालों से पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि, संजय शर्मा नियमों को ताक में रखकर मनमानी करते रहे। वे शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय आते थे। शिक्षिकाओं और छात्राओं से बदसलूकी करते थे। 

See also  बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

राजनीतिक पहुंच के चलते मनमानी

शिक्षिकाओं ने बताया कि, संजय शर्मा अपनी राजनीतिक पहुंच के मद में चूर हैं। वे शिक्षिकाओं से कहते थे कि, जो करना है कर लो, बीईओ, डीईओ, कलेक्टर जिससे शिकायत करना है कर लो। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कई बार इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की गई लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

teachers
विधायक अनुज शर्मा से शिकायत करती शिक्षिकाएं और छात्राएं 

जांच के बाद भेजा जेल

इसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं विरोध में उतरी तो विधायक अनुज शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने कलेक्टर गौरव सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी को मामले में कार्रवाई का आदेश दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार जयेन्द्र सिंह को जांच के आदेश दिए। तहसीलदार ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की और दोषी पाए जाने पर आरोपी प्राचार्य संजय शर्मा को गिरफ्तार करवा कर जेल भेज दिया है। 

See also  चांपा पुलिस को मिली सफलता,CCTV कैमरा के माध्यम से मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply