छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डीजे पिकअप पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 लोगों की मौत

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में शुक्रवार को नेशनल हाइवे-30 पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. मरकाटोला घाट के पास डीजे से बंधी पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर ही पलट गई, जबकि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इसी मार्ग पर पिछले महीने मुंबई की बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर (24 साल) ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाई थी.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नेशनल हाइवे के मरकाटोला घाटी पर डीजे से बंधी पिकअप खड़ी हुई थी, इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने टक्कर हो गई है. पिकअप में करीब 10 युवक सवार थे. तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में पिकअप सवार युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

See also  अमित बघेल की मुश्किलें बढ़ीं: कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेजा जेल, जमानत याचिका भी की ख़ारिज

भीषण हादसे में 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं अन्य 5 युवकों का इलाज जारी है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है.

सड़क पर वाहनें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित रहा. सूचना पर पुरुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. इस हादसे में 5 युवकों की मौत हुई है. 5 युवक घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

See also  छत्तीसगढ़: कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर PWD के प्रभारी कार्यपालन अभियंता निलंबित

बता दें कि नेशनल हाइवे-30 पर मरकाटोला घाटी लगातार हादसे का स्पॉट बना हुआ है. पिछले महीने अगस्त में इसी मार्ग पर मुंबई की बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. उनका बाइक ग्रुप बस्तर जाने के लिए निकला था. एक बार फिर भीषण दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply