छत्तीसगढ़रायगढ़

ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचा 29 हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामवासी, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायगढ़। धर्मजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में इन दिनों हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है. सोमवार की रात 29 हाथियों का झुंड ग्राम कुडेकेला के पास सड़क किनारे पहुंच गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है. ग्रामीणों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी खौफ में हैं.

See also  छत्तीसगढ़ में मितानिनों का हल्लाबोल, जगह-जगह किया प्रदर्शन, कहा- हम वही मांग रहे जो सरकार ने खुद किया था वादा

जानकारी के अनुसार, यह हाथियों का दल लंबे समय से छाल रेंज में विचरण कर रहा है और आज रात यह झुंड कुडेकेला के पास मुख्य मार्ग के किनारे दिखाई दिया. दो दर्जन से अधिक हाथियों को एक साथ देखकर गांववाले सहम गए. लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है.

See also  महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कब से खुलेगा पोर्टल…

हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही धर्मजयगढ़ वन मंडल की टीम हरकत में आ गई और तत्काल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है.

Related Articles

Leave a Reply