छत्तीसगढ़

Bilaspur Train Accident Update : देर रात हटाया गया ट्रेन का क्षतिग्रस्त बोगी, रेल यातायात हुआ बहाल

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले में हुए कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर के बाद बुधवार तड़के तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इस हादसे में मृतकों के आंकड़ों में वृद्धि हुई है. 11 की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हैं. मंगलवार देर रात तक क्षतिग्रस्त बोगी को हटा लिया गया, जिसके बाद मुंबई-हावड़ा रेल लाइन पर यातायात बहाल कर दिया गया है. साथ ही अप, डाउन और मिडिल लाइन को क्लियर कर दिया गया है.

See also  सीईओ के इंतजार में घंटों बैठे रहे जनप्रतिनिधि, नाराज जनपद सदस्यों ने जिला पंचायत परिसर में दिया धरना, मंत्री लखनलाल ने हटाने की दी चेतावनी

भीषण ट्रेन हादसे के बाद रेल प्रशासन ने कहा कि सभी घायलों को समुचित चिकित्सा, परिवहन और अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया है.

बता दें कि यह बड़ा रेल हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास मंगलवार को लगभग शाम 4 बजे के करीब हुआ. हादसे की जानकारी लगने पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची. बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई. वहीं 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply