छत्तीसगढ़बिलासपुर

शनिचरी बाजार में भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक, कारण का नहीं चला पता

बिलासपुर। शहर के सबसे पुराने और व्यस्त बाजार शनिचरी बाजार में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। बाजार की संकरी गलियों में आग तेजी से फैलती चली गई और करीब 25 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग इतनी विकराल थी कि मौके पर पहुंचे नगर निगम के दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन गली की तंग गलियों के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किलें आईं।

See also  सराफा महासम्मेलन 28 जून को : प्रदेशभर के व्यापारी होंगे एक मंच पर, व्यापार के भविष्य पर होगा मंथन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल एसईसीएल और एनटीपीसी से भी दमकल वाहन मंगवाए। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग को काबू में किया गया, लेकिन सुबह तक बाजार में धुआं और राख की चादर छाई रही। प्रभावित दुकानदारों में सबसे अधिक कपड़े, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स और जनरल स्टोर संचालक शामिल हैं, जिनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

See also  प्रेम विवाह की सजा मौत! पिता-चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या

दमकल विभाग ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लेते रहे। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बाजार पहुंचकर व्यापारियों को ढांढस बंधाते नजर आए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली करा लिया था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

See also  महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कब से खुलेगा पोर्टल…

Related Articles

Leave a Reply