छत्तीसगढ़

दो बाइक आपस में भिड़ी, तीन युवकों की गई जान, दो गंभीर रूप से घायल, गांव में शोक की लहर

भानुप्रतापपुर। तेज रफ्तार ने एक बार फिर तीन युवकों की जान ले ली. कांकरे जिले के ताडोकी इलाके में दो बाइक आपस में टकरा गई. भिड़त में 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वहीं घटना के बाद गांव में शोक की लहर है.

See also  छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, जानिए कितनी मिलेगा कुशल-अकुशल श्रमिक को मासिक वेतन

सड़क हादसा ताडोकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोन्दानार गांव के पास हुआ, जहां दो बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें 5 युवक घायल हो गए. इनमें 4 घायलों को अंतागढ़ में प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. घायलों में एक युवक की मौत अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई. वहीं दूसरे ने कांकेर जिला अस्पताल में दम तोड़ा तो तीसरे युवक को रायपुर रेफर किया गया था, जिसकी धमतरी के पास रास्ते में मौत हो गई.

See also  कोरबा के हनुमान जयंती समारोह में हादसा : करतब दिखाते वक्त आग की चपेट में आई महिला, बचाते हुए दो अन्य भी झुलसे

तडोकी थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि एक बाइक में ग्राम वरचे तो दूसरी बाइक में केसेकोड़ी के युवक सवार थे. मृतक तीनों युवक कोइलीबेड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है.

वहीं अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने युवकों के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मैं अंतागढ़ में ही हूं और लगातार परिजनों के सम्पर्क में हूं. हरसंभव सहयोग कर रहे हूं.

See also  एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply