छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी के VIP रोड स्थित बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से मौके पर हडकंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक की पहचान विजय बसोने के रूप में हुई है, जो एक सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के अंडर में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

See also  जांजगीर चांम्पा : 2 लाख 21 हजार की ‘फर्जी चोरी’ का खुलासा, कर्ज से बचने खुद रची थी कहानी

सिविल लाइन सीएसपी अजय कुमार ने बताया की आज दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि थाना तेलीबांधा के अंतर्गत बेबीलोन टॉवर की सातवीं मजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी है। जांच के दौरान उसके पास से हमनेएक आईडी कार्ड बरामद किया है जिससे पता चला की उसका नाम विजय बसोने है और वह पंडरी का रहने वाला है। मृतक ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया इसकी जांच जारी है।

See also  ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Related Articles

Leave a Reply