छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर ड्राइवर के एक्सीडेंट के बाद महिलाओं ने पीडीएस चावल से भरे गाड़ी को बनाया बंधक

मैनपुर ब्लॉक स्थित घुमरापदर पंचायत में ग्रामीण महिलाओं ने पीडीएस चावल से भरी ट्रक को बंधक बना लिया है । रास्ते में बंद पड़ा पीडीएस चावल से भरा ट्रक को मदद करने के लिए ग्रामीणों के द्वारा आया हुआ ट्रैक्टर के ड्राइवर को ही ट्रक ड्राइवर ने एक्सीडेंट कर दिया। ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए गांव की महिलाओं ने सख्त रूख अपनाते हुए गाड़ी को रोक लिया है और उसकी रिहाई के लिए शर्त रखी है ।

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नौकरी का मौका, डेटा एंट्री ऑपरेटर के 38 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब होगी परीक्षा?

महिलाओं का कहना है कि जब तक घायल ड्राइवर का सही इलाज नहीं कराया जाता तब तक गाड़ी को गांव से बाहर नहीं जाने देंगे । यह घटना स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है क्योंकि पीडीएस चावल गाड़ी सरकार द्वारा वितरण के लिए भेजी गई थी और इसे रोक जाने से ग्रामीण को जरूरी राशन नहीं मिल पा रहा है ।

See also  राशन वितरण की समय सीमा में बढ़ोतरी, अब 15 मई तक ले सकेंगे तीन माह का एकमुश्त चावल

ग्राम वासियों के द्वारा ड्राइवर के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दीया गया है और सरकार की तरफ से तहसीलदार देवभोग श्री जितेश देवांगन ग्रामीणों को समझाइस देने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला ।

सरकार की तरफ से भेजा गया रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज का इलाज ढंग से नहीं हो रहा है , जब तक मरीज का हालत सही नहीं होता तब तक गाड़ी को नहीं छोड़ने की जीद पर ग्रामीण अडे हुए हैं

See also  सीएफ जवान ने किराए के मकान में की आत्महत्या : पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, चुनाव ड्यूटी से लौटा था घर

Related Articles

Leave a Reply