जांजगीर चांपा

जांजगीर: सुने मकान में सोने चांदी के जेवर नगदी सहित 5 लाख रु की चोरी

सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

जांजगीर चांपा
जिले के नगर पालिका वार्ड नंबर 18 शंकर नगर में सुने मकान से अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवर 50 हजार रु नगदी रकम सहित 5 लाख रुपए की चोरी की गई है। ताला तोड़ने का सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुए है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, होली मास्क पहन बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या

मिली जानकारी अनुसार, धीरद्रे राठौर ने बताया की भाई की शादी होने वाली जिससे लेकर उसकी पत्नी और बच्चे रायगढ़ गए हुए है और वह बुधवार को रायपुर गया हुआ था। रायपुर से आने के बाद अपने गांव सारागांव खेती किसानी का काम देखने के लिए चला गया और रात को वही रुक गया। आज गुरुवार की सुबह घर में काम करने वाली बाई जब आई तो देखा की दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था घटना फोन कर जानकारी दी । गांव से अपने मकान पहुंचा तो कमरे में समान बिखरा हुआ था वही अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर जिसकी कीमत लगभग 4.50 लाख रुपए और नगदी रकम 50 रु लगभग 5 लाख रुपए की चोरी की गई है। चोरी करने के बाद घर के पीछे के दरवाजे से भाग निकले होंगे। सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम सायबर टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। आस पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तलाशी लेने पर 2 अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मकान का ताला तोड़ने हुए नजर आ रहे है।

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, होली मास्क पहन बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या

Related Articles

Leave a Reply