देश

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर हादसा, कोरबा एक्सप्रेस में लगी आग, तिरुमाला जा रही थी ट्रेन

विशाखापत्तनम

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रविवार की अल सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां कोरबा से चलकर आई कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के तीन एसी कोच में आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि तीनों कोच से निकलने वाली आग की लपटें आसमान छूने लगी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत टीम ने बड़ी मुश्किल से सभी यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला है. इस घटना में किसी जन हानि की सूचना नहीं है, लेकिन तीनों कोच समेत इसमें रखा यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया.

See also  मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश- जनता के बीच जाएं… हमें वीआईपी कल्चर स्वीकार नहीं

Related Articles

Leave a Reply