छत्तीसगढ़बिलासपुर

रिटायर्ड अफसर से धोखाधड़ी, शातिरों ने कार्डिक कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर की 9 लाख की ठगी

बिलासपुर : एक बार फिर ठगी का बड़ा मामला सामने आए है, शातिर ठगों ने एक रिटायर्ड कर्मचारी को अपना शिकार बनाते हुए 9 लाख से ज्यादा की ठगी की है। बता दें कि रक्षा विभाग से रिटायर हुए अधिकारी छेदी लाल पटेल के मोबाइल में वाट्सअप में कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अफसर बताते हुए छेदीलाल पटेल को कहा कि उनका सीसी लिमिट की क्षमता एक लाख से बढ़ाकर 1 लाख 75 हजार कर दिया जाएगा।

See also  कौन है महिलाओं से अश्लील बातें करने वाला काजी ? जिसे वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त

शातिर ठग के झांसे में पीड़ित आ गया और ठग द्वारा भेजे लिंक को ओपन कर दिया जिसके बाद ठग ने 80 हजार 64 रुपए धोखाधड़ी करते हुए पटेल के खाते से निकाल लिया। इसके बाद घबराए पटेल ने गुगल से सर्च कर SBI कलेक्ट्रेट ब्रांच का नंबर निकाल कर उसमें कॉल किया और इस घटना की जानकारी गूगल में सर्च किए फोन नंबर पर कॉल किया। तब किसी ने कॉल का जवाब नहीं दिया।

See also  जांजगीर-चांपा: मोबाइल दुकान में देर रात डेटोनेटर ब्लास्ट, दो संदिग्ध गिरफ्तार

इसके बाद शाम को उसी नंबर से छेदीलाल को कॉल आया और कहा गया कि पैसा वापस आ जाएगा। इसके बाद कॉलर ने कुछ नंबर एड करके लिंक को क्लिक करने को कहा छेदीलाल ने फिर वही हरकत किया और फिर इसके बाद छेदीलाल के अकाउंट से 5 लाख और फिर 3 लाख 73 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए, कुल मिलाकर 9 लाख 53 हजार रुपए की ठगी के शिकार बन गए छेदीलाल ने अज्ञात शातिर ठगों के खिलाफ सकरी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराया। पुलिस लाखों की धोखाधड़ी के मामले की जांच में जुट गई है।

See also  अफरा-तफरी के बीच गैस एजेंसियों की मनमानी, हो रही कालाबाजारी, घंटों लाइन लगने के बावजूद राहत नहीं

Related Articles

Leave a Reply