छत्तीसगढ़

बस्तर लोकसभा चुनाव में 1 बजे तक 42.57 फीसदी मतदान, कोंडागांव में सबसे ज्यादा वोटिंग

रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्‍तर सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है. नक्‍सल प्रभावित कुछ पोलिंग बूथ पर दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी. वहीं बस्तर के 85 और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 86 केंद्रों पर मतदान शाम पांच बजे समाप्‍त होगा. इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप, कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा समेत 11 अभ्यर्थी मैदान में हैं. इनमें तीन मान्यता प्राप्त दल, छह रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी और दो निर्दलीय शामिल हैं. आईए आपको बताते हैं किस क्षेत्र में अब तक कितना मतदान हुआ है.

बस्तर लोकसभा में मतदान प्रतिशत : बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं. छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 42.57 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे ज्यादा कोंडागांव 56.12 और सबसे कम बीजापुर में 24.93 प्रतिशत मतदान हुआ.

See also  स्कूल सफाई कर्मी महिला को चाकू से किया कई वार, अधमरा कर छोड़ा आदतन अपराधी ने, अकलतरा में माहौल गर्म

बस्तर लोकसभा में मतदान प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत
बस्तर 49.32
बीजापुर 24.93
चित्रकोट 42.03
दंतेवाड़ा 45.86
जगदलपुर 41.19
कोंडागांव 56.12
नारायणपुर 47.20
कोंटा 32.10
आठ विधानसभा क्षेत्र की जनता चुन रही अपना नेता : इस बार सीधी टक्‍कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.शाम पांच बजे के बाद बस्तर से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा.लोकसभा चुनाव 2019 में बस्‍तर सीट पर कांग्रेस के दीपक बैज ने बीजेपी के बैदूराम कश्यप को बस्तर लोकसभा सीट पर चुनाव हराया था.

मतदान केंद्रों में की गई व्यवस्था : मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए दिव्यांगों के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई है. बूथ में पीने के पानी और मेडिकल कैंप की भी व्यवस्था है. अंदरूनी क्षेत्रों में सीआरपीएफ, डीआरजी, दंतेश्वरी महिला फाइटर, सीएएफ और पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराया जा सके.

See also  अरुण साव बोले- नई घोषणाएं करने से पहले पुराना हिसाब दें राहुल गांधी, भूपेश की खुद की गारंटी नहीं

Related Articles

Leave a Reply