छत्तीसगढ़

पारिवारिक विवाद में खून-खराबा, भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

धमतरी। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, हत्या, चोरी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. ताजा हत्या का मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भठेली से आया है, जहां मामूली विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिहारी लाल ढिढी और उसके भतीजे शीत कुमार के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. वहीं आज सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच फिर बहस हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी शीत कुमार ने गुस्से में आकर लोहे के पट्टे से अपने चाचा के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे बिहारी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

घटना की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply