छत्तीसगढ़

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , वारदात से मची सनसनी

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हर्री गांव की एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी चंदर सोनवानी युवती का पीछा करता था और उससे फोन पर बात करने का दबाव डालता था। इंकार करने पर उसने युवती की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह घटना 12 अगस्त की है। कुसमी थाना क्षेत्र के हर्री गांव निवासी मनरूप लकड़ा सुबह खेत में काम करने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में वे भैंस चराने चले गए और उनकी बेटी हेमंती लकड़ा (20) घर पर अकेली थी। शाम लगभग 5 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि उनकी बेटी खून से लथपथ पड़ी है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

See also  साथ बैठकर पी रहे थे शराब, विवाद के बाद एक ने ली दूसरे की जान

मृतका के पिता मनरूप लकड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब 20-22 दिन पहले भी गांव का युवक चंदर सोनवानी उनकी हेमंती का मोबाइल छीनने की कोशिश की थी और गला दबाकर धमकाया था। इतना ही नहीं, उसने उसे डंडे से भी मारा था। उस समय गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।

See also  कैश से भरा बैग लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा तो खुली बड़ी सच्चाई

लेकिन आरोपी की मानसिकता नहीं बदली और वह लगातार युवती पर दबाव डाल रहा था कि वह उससे फोन पर बातचीत करे। जब युवती ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और उसे नकार दिया, तो आरोपी ने क्रोधित होकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद से आरोपी चंदर सोनवानी (39) फरार हो गया था। आखिरकार 16 अगस्त की सुबह 5 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे ग्राम उमको से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

See also  आकाशीय बिजली का कहर: खपरैल वाले घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत

कुसमी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से हर्री गांव का ही रहने वाला है और मृतका पर लंबे समय से गलत नीयत रखता था। उसके खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply