छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : राइस मिल में हादसा, सुपरवाइजर की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के मड़वा गांव स्थित आरव एग्रोटेक राइस मिल में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 25 वर्षीय सुपरवाइजर आशिफ खान की 50 फीट ऊंची छत से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई। घटना जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब यह जांच रही है कि यह हादसा था, या फिर हत्या या आत्महत्या का मामला। घटनास्थल पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर विचार कर रही है।

See also  बम्हनीन मेले में एक बच्ची मिली…नाम पता बता पाने में है असमर्थ, पुलिस कर रही परिजनों की तलाश

Related Articles

Leave a Reply