छत्तीसगढ़

आत्मानंद स्कूल में मिली लाश : ई रिक्शा चालक बाथरूम में पड़ा मिला, परिवार से अलग रहता था मृतक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, मृतक ई रिक्शा चालक है। रोज की तरह वह देर रात ई रिक्शा चलाने निकला था, जिसके बाद वह लौटा ही नहीं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह स्कूल के सफाई कर्मी सफाई के लिए बाथरूम गए। वहां पर लाश देखकर उन्होंने स्कूल प्रबंधन और पुलिस को इसकी सूचना दी। आसपास के लोगों ने शिनाख्ती कर बताया कि, लाश ई रिक्शा चालक सत्यनारायण यादव की है। 

See also  जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉम्बिंग गश्त में 90 फरार वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप

परिवार से दूर किराए के कमरे में रहता था मृतक 

बताया जा रहा है कि, सत्यनारायण यादव (36) ई रिक्शा चलाता था। वह अपने परिजनों से अलग होकर लिंगियाडीह राजकिशोर नगर में रह रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि, सोमवार रात वह ई रिक्शा लेकर निकलते देखा था। फिर वह रात भर घर नहीं लौटा और सुबह उसकी लाश मिली है।

See also  मातम में बदली खुशियां : शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की मौत, बिजली विभाग में था कम्प्यूटर ऑपरेटर

ई रिक्शा स्कूल परिसर में ही खड़ी मिली 

पुलिस ने बताया कि, पत्थर से सिर कुचलकर सत्यनारायण की हत्या की गई है। उसकी ई रिक्शा आत्मानंद स्कूल परिसर में खड़ी मिली। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर शुरू, रायपुर में तापमान 41°C पार, हीटवेव अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply