छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

दिनदहाड़े उठाईगिरी: बैंक से निकाले 60 हजार रुपये बाइक की डिक्की से पार, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

जांजगीर-चांपा। चांपा शहर में दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। बैंक से 60 हजार रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखे एक व्यक्ति को अज्ञात बदमाश ने अपना निशाना बना लिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सारागांव के सरवानी निवासी राम नारायण साहू बैंक से 60 हजार रुपये निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रखे थे। इसके बाद वे चांपा शहर में खरीदारी करने पहुंचे। इसी दौरान किसी अज्ञात बदमाश ने मौका पाकर बाइक की डिक्की से नकदी पार कर दी।

चोरी का पता तब चला जब राम नारायण साहू बरपाली स्थित गुप्ता नाश्ता सेंटर पहुंचे और डिक्की खोली। डिक्की से रुपये गायब मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

See also  पारिवारिक विवाद में प्रधानाध्यापिका ने लगाई फांसी, घर से लेकर स्कूल तक शोक की लहर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में एक संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से बैंक से नकदी निकालने के बाद सतर्क रहने और बड़ी रकम को बाइक की डिक्की में न रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply