देश

‘अंतर-धार्मिक विवाह’ गलत नहीं…आठवले ने महाराष्ट्र सरकार के इस कदम का किया विरोध

नागपुर

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने लव जिहाद को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार के कानून का मसौदा तैयार करने के कदम का रविवार को विरोध किया. महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी संकल्प जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता वाली एक समिति लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण की शिकायतों से निपटने के लिए कदम सुझाएगी.यह समिति कानूनी पहलुओं और अन्य राज्यों में बनाए गए कानूनों पर भी विचार करेगी और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाने की सिफारिश करेगी.

अंतर-धार्मिक विवाह को लव जिहाद कहना गलत
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आठवले ने संवाददाताओं से कहा, अंतर-धार्मिक विवाह को लव जिहाद कहना गलत है. धर्मांतरण रोकने के लिए प्रावधान होना चाहिए. सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने से रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को समान मानते हैं और उन्होंने सभी के लिए कल्याणकारी उपाय शुरू किए हैं. मुसलमानों को भी फायदा हुआ है.

See also  भारत ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी; बताया आतंक का गढ़, कहा- हम जैश जैसे संगठनों की दहशतगर्दी से रहे त्रस्त

पीएम मोदी कट्टरपंथी मुसलमानों के खिलाफ
आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कट्टरपंथी मुसलमानों के खिलाफ हैं, समुदाय के खिलाफ नहीं हैं. इससे पहले नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अंतर-धार्मिक विवाह में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन धोखाधड़ी और पहचान छिपाकर विवाह करने वालों के खिलाफ कदम उठाए जाने की जरूरत है. राज्य सरकार ने एक सरकारी संकल्प (जीआर) जारी किया है. इसमें कहा गया है कि राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता वाली एक समिति ‘लव जिहाद’ और जबरन धर्मांतरण की शिकायतों से निपटने के तरीके सुझाएगी. इसके अलावा यह समिति कानूनी पहलुओं और अन्य राज्यों में बनाए गए कानूनों पर भी विचार करेगी और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कानून की सिफारिश करेगी.

See also  14 साल के नाबालिग ने 13 की बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश, घटना के विरोध में थाने में हुआ हंगामा

Related Articles

Leave a Reply