छत्तीसगढ़

बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने बनाया शिकार, जंगल में क्षत विक्षत हालत में मिली लाश

धमतरी जिले में जंगली जानवरों के आतंक से लोग परेशान हैं, नगरी ब्लॉक के सिंगपुर क्षेत्र में तेंदुए ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया है, सुबह जंगल में महिला की क्षत विक्षत रूप में लाश मिली है। यह पूरी घटना सिंगपुर परिक्षेत्र के ग्राम मड़ेली की है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

See also  सूटकेस में गौमांस लेकर पहुंची महिलाएं, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई

जानकारी के मुताबिक, सिंगपुर मड़ेली निवासी 70 वर्षीय सुखवती कमार बिना दरवाजे के मकान में सो रही थी, तभी तेंदुए ने घर में घुसकर महिला घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और उसे अपना शिकार बनाया है जिससे उसकी मौत हो गई है। वन विभाग ने मृतक के परिवार को 6 लाख की आर्थिक मदद देने की बात कही है।

See also  आज मजदूर दिवस : दस्तावेजों की दीवार... चार माह में 24 हजार 'श्रमवीर' नहीं बन पाए श्रमिक, लौट गए बैरंग

Related Articles

Leave a Reply