छत्तीसगढ़

शराब के नशे में लड़खड़ाते दूल्हे को दुल्हन ने बैरंग लौटाया : लड़की के फैसले का परिजनों ने भी दिया साथ

बलौदा बाजार। शादी का मंडप सजा था, खुशियों का माहौल था। बारात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी, लेकिन कुछ ही पलों में खुशियां तनाव में बदल गईं। बलौदा बाजार के कसडोल नगर में एक दूल्हा शराब के नशे में ऐसा लड़खड़ाया कि, दुल्हन ने उसी वक्त शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

27 अप्रैल को आई बारात
मिली जानकारी के मुताबिक, कसडोल के रहने वाले लहरी परिवार की बेटी सुनीता के पिता और भाई ने बहन की शादी के लिए सालों से अपनी पाई-पाई जोड़कर धूमधाम से शादी के सपने देखे थे. और ठीक वैसा ही हो रहा था। 27 अप्रैल को बारात दुल्हन के आंगन में पहुंची, लेकिन जब बारात आई तो शराबी दूल्हे की करतूत सामने आ गई और रिश्ता तो टूटा ही पिता और भाई की गाढ़ी कमाई भी चंद मिनटों में बह गई।

See also  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में लगी शिकायतों की भरमार : पांच दिनों के भीतर 15,434 लोगों ने दर्ज करवायी अपनी समस्याएं 

दरअसल मामला कसडोल का है, जहां बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कोरमी निवासी राजू मांडले से कसडोल की रहने वाली बेटी सुनीता से तय हुई थी। बीते 27 अप्रैल को धूमधाम से बारात कसडोल पहुंची, डीजे की धुन पर बाराती झूमते-नाचते दुल्हन के घर तक पहुंचे… हर तरफ जश्न का माहौल था।

ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था दूल्हा
लेकिन जैसे ही दूल्हे को द्वार-चार की रस्म के लिए गाड़ी से उतारा गया… उसकी हालत देख सभी हैरान रह गए। दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था… लड़खड़ाता हुआ नजर आया। दूल्हे की ये हालत देख दुल्हन पक्ष ने तुरंत रस्में रोक दीं… और जब दुल्हन को इसकी जानकारी मिली, तो उसने बड़ा फैसला लेते हुए साफ शब्दों में कह दिया।

See also  फर्जी नाम से किराये पर लिया ट्रेलर : 5.20 लाख में बेचकर खा गया, रायगढ़ पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा

परिवार ने बारात लौटने के बाद दूल्हे के बारे मे छान बिन की तो पता चला की ना तो वो नौकरी करता है.. और ना ही लड़की पक्ष को दिखाए घर ने रहता है. धोखा देते हुए रिश्ता जोड़ लिया लेकिन शराब के नशे मे दूल्हे की शरीर पोल खुल गयी शादी के वक्त ही खुल गई। 

परिवार ने भी किया सुनीता का समर्थन
वही बारात लौटाने दुल्हन के इस फैसले का उसके परिवार ने भी पूरा समर्थन किया। इसके बाद माहौल पूरी तरह बदल गया… खुशी की जगह गुस्से और विवाद ने ले ली। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस बिच कसडोल के वरिष्ठ नगरिकों को बुलाकर मामला शांत कराया गया।

See also  अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने की कार्रवाई, अब गरीबों के लिए बनेंगे घर

शराब के नशे में दूल्हे की ये हरकत एक पूरे रिश्ते पर भारी पड़ गई, और दुल्हन का ये फैसला अब चर्चा का विषय बन गया है। वही सुनीता और उसके परिवार ने शादी मे हुए खर्चे की भरपाई की मांग की है..वही इस घटना के बाद से पिता की चिंता लाजमी है. और रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply