छत्तीसगढ़रायपुर

5 लाख देकर 6 गुना वसूलने वाला छत्तीसगढ़ करणी सेना अध्यक्ष का भाई गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस ने सूदखोरी केस में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ अध्यक्ष विरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रुबी सिंह के भाई रोहित तोमर और उसके मैनेजर योगेश सिन्हा को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर  कारोबारी को 5 लाख का लोन देकर उससे 30 लाख की वसूली का आरोप है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

See also  बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन तलाश से 579 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला, 69 नाबालिग सुरक्षित बरामद

जानकारी के अनुसार पुलिस ने 12 सितंबर को गिरफ्तारी की और 13 सितंबर को चुपचाप तरीके से जेल भेज दिया। रोहित तोमर की गिरफ्तारी सार्वजनिक नहीं की। मीडिया को भी किसी तरह की जानकारी नहीं दी।

आरोपियों ने गन प्वाइंट पर कारोबारी को किडनैप किया था। पुलिस ने 7 दिन बाद भी खुलासा नहीं किया, जिसके बाद मीडिया ने गुढ़ियारी पुलिस से आरोपी सूदखोर की जानकारी ली। अफसर गिरफ्तारी के बाद भी जानकारी देने से बचते दिखे। बाद में रामनगर चौकी प्रभारी देवशरण सिंह ने रोहित तोमर और उसके साथी योगेश सिन्हा की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

See also  महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर सेक्स की डिमांड, वाट्सएप पर भेजी न्यूड फोटो

Related Articles

Leave a Reply