छत्तीसगढ़

शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन: औद्योगिक इकाइयों में अव्यवस्था का मुद्दा गूंजेगा, प्रथम अनुपूरक बजट पर भी होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन में कई अहम विषयों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा के विभागों पर प्रश्न पूछे जायेंगे। जिस पर मंत्री दयालदास बघेल, राजेश अग्रवाल, श्यामबिहारी जायसवाल भी जवाब देंगे। वहीं ध्यानाकर्षण में औद्योगिक इकाइयों में अव्यवस्था का मुद्दा गूंजेगा।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, अजय चंद्राकर ने ध्यानाकर्षण लगाया है। सिहावा में 18 शाला भवनों की जर्जर स्थिति पर कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम मुद्दा उठाएंगी। वहीं प्रथम अनुपूरक बजट पर सदन में आज चर्चा होगी।

दूसरे दिन सदन में हुआ जोरदार हंगामा
वहीं सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को बेरोजगारी भत्ता के मसले पर जोरदार हंगामा हुआ। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने इस मसले पर वॉकआउट कर दिया। दरअसल कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सवाल पूछा कि, बेरोजगारों को भत्ता दे रहे हैं या नहीं। इस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा- हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने वाला बना रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- पिछले सत्र में जानकारी दी गई थी कि, योजना चालू है, जब योजना प्रारंभ है तो युवाओं को भत्ता क्यों नहीं दे रहे हैं?

See also  बस्तर में मतदान को लेकर तैयारी तेज, सुकमा में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के संचालन की ट्रेनिंग

Related Articles

Leave a Reply