देश

इन राज्यों में पहले आएगा मानसून…. जानें कब मिलेगी राहत

भारत में मॉनसून का आगमन हो चुका है और देश के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून गतिविधियां भी शुरू हो चुकी है. हालांकि, फिर भी उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली समेत कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां गर्मी और हीटवेव का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जबकि, दिल्ली एनसीआर में भी लू के प्रकोप से आमजन त्रस्त हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि गर्मी का यह दौर कुछ दिन जारी रह सकता है. हालांकि, उत्तर भारत के कुछ इलाकों को 18 जून के बाद भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

इस बीच मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पश्चिम बंगाल के बचे इलाकों और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. वहीं, 16 जून को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

दिल्ली में 16 जून से 18 जून तक रहेगा ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि, आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 16 जून और 17 जून को दिल्ली में साफ आसमान, लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति, दिन में कभी-कभी तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति)” चलेंगी. इसने 18 जून को लू की स्थिति के साथ बादल छाए रहने” का अनुमान लगाया है. जबकि, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी 15 से 17 जून के बीच भीषण गर्मी की स्थिति रहेगी.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

Related Articles

Leave a Reply