छत्तीसगढ़रायपुर

अक्टूबर में मई जैसी गर्मी, प्रदेश में बारिश थमने से चढ़ने लगा पारा, कई शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री पार

छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद दिन का पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को चार शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार हो गया। सुकमा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। वहीं रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक था, यहां टेंपरेचर 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में 34.4 और जगदलपुर में 34 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नमी होने के कारण दिन में हल्की गर्मी और उमस महसूस हो रही है। अगले तीन दिन भी राहत के आसार नहीं है। कल यानी रविवार को उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं अगले दो दिन कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

रायपुर का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में साफ रहेगा जिसके कारण दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने के मुताबिक आज तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

See also  खेत में काम के दौरान बड़ा हादसा, 11kV तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे हार्वेस्टर चालक समेत तीन लोग, इलाज जारी

Related Articles

Leave a Reply