छत्तीसगढ़

बोर गाड़ी से टकराकर पिकअप के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की मौके पर ही हुई मौत

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के प्रवेश द्वार ग्राम कच्चे में पिकअप और बोर गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें पिकअप ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, पिकअप भानुप्रतापपुर से रायपुर जा रही थी, वहीं बोर करने वाला ट्रक भानुप्रतापपुर की ओर आ रहा था. कच्चे पुलिस चौकी से 100 मीटर आगे दोनों में भिड़ंत हो गई. हादसे में जहां पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बोरवेल ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है.

भिड़ंत इतनी भयानक थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे कच्चे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद चालू कराया. पिकअप से चालक के शव को बाहर निकालकर पुलिस ने भानुप्रतापपुर अस्पताल भेजा है.

See also  छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे 2 पाकिस्तानी पकड़ाए, मतदाता परिचय पत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज जब्त

Related Articles

Leave a Reply