छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

पूर्व विधायक के बेटे का गिरा मोबाइल, खाते से 3 लाख पार

रायपुर/ बिलासपुर. पूर्व विधायक स्व बद्रीधर दीवान के बेटे चेतनधर दीवान का शनिचरी बाजार में मोबाइल गिर गया था. किसी ने मोबाइल में स्टॉल फोन पे के माध्यम से 3 लाख रूपए पार कर दिए. सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पूर्व विधायक स्व बद्रीधर दीवान के बेटे चेतनधर दीवान 31 अक्टूबर दीपावली के दिन किसी काम से शनिचरी बाजार गए थे. इस दौरान उसका मोबाइल कहीं गिर गया.

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

चेतन ने आसपास मोबाइल की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला. दीपावली की छुट्टी होने के कारण उन्होंन 1 नवंबर को डुप्लीकेट सिम लेने की सोची. इधर मोबाइल पाने वाले आरोपी ने उसका गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया. मोबाइल में स्टॉल फोन पे के माध्यम से 3 लाख रूपए आरोपी ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए. अकाउंट से रूपए कटने की जानकारी मिलते ही चेतन ने तत्काल अपना खाता बंद कराया. लेकिन जब तक लाखों रूपए ट्रांसफर हो चुके थे. चेतनधर दीवान ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस से की. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply