छत्तीसगढ़

बंदेपारा-कोरणजेड के जंगल में सुबह से हो रही पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग, मारे गए कई नक्सली

बीजापुर। बीजापुर पुलिस और माओवादियों के बीच मद्देड़ थाना क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है. सुबह से रूक-रूककर हो रही फायरिंग में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मौके से ऑटोमेटिक रायफल भी बरामद हुआ है.

जिले से डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल के संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी. इस दौरान मद्देड़ थाना क्षेत्र के बन्देपारा, कोरणजेड के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई.

सुबह से चल रहे मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं. सर्चिंग अभियान के समाप्त होने के बाद घटना में मारे गए नक्सलियों की वास्तविक संख्या का पता चलेगा. घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है.

See also  रेप करने में हुआ नाकाम तो युवती को मिट्टीतेल डाल कर जिंदा जलाया

Related Articles

Leave a Reply