रायपुर

बीजापुर मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के शव बरामद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने फिर दिया नक्सलियों को बातचीत का ऑफर, कांग्रेस ने उठाए ये सवाल

रायपुर/बीजापुर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जवानों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ के बाद दो महिला समेत 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. मंगलावर को सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. वहीं मुठभेड़ के दौरान एक जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गया है.

सर्चिंग के दौरान 13 शव बरामद किए: बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया, “गंगलूर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है. हमको सूचना मिली थी कि कंपनी 2 और प्लाटून नंबर 11,12 और 13 के लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं. इसके बाद हमने ऑपरेशन लॉन्च किया, जिसमें हमारी डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और एसटीएफ की टीम थी.”

“तीन दिन लगातार ऑपरेशन चलता रहा. मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे से शाम लगभग 4 बजे तक फायरिग चलती रही. सर्चिंग के दौरान 13 शव हमने बरामद किए हैं. अभी शवों की शिनाख्तगी नहीं हो पाई है. – जितेंद्र यादव, पुलिस अधीक्षक, बीजापुर

See also  छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

लंबी चली मुठभेड़ : ऑपरेशन के लिए स्पेशल फोर्सेस, बस्तर फाइटर, कोबरा, डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम रवाना की गई थी. अभियान के दौरान सिक्योरिटी फोर्सेस की अलग अलग जगह मुठभेड़ हुई.

“2 अप्रैल को बीजापुर की गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरचोली इलाके में प्रतिबंधित माओवादी संगठन की मौजूदगी की सूचना पर एक ऑपरेशन लांच किया गया. इसमें स्पेशल फोर्सेस, बस्तर फाइटर, कोबरा, डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम रवाना की गई थी. अभियान के दौरान सिक्योरिटी फोर्सेस की अलग अलग जगह मुठभेड़ हुई थी. लगभग 14 घंटे यह मुठभेड़ जारी रही. मुठभेड़ के बाद कुल 13 माओवादियों की डेड बॉडी बरामद की गई. आसपास के क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग कर रहे हैं. पिछले तीन महीने में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 46 डेड बॉडी बरामद की गई है .” – सुंदरराज पी, आईजी, बस्तर रेंज

See also  प्रदेश में आज 319 नए कोरोना मरीज, 01 मरीज की उपचार के दौरान मौत

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने यह भी कहा, ‘हर साल गर्मी के दिनों में टीसीओसी अभियान के जरिए नक्सली क्षेत्र में किसी न किसी हिंसात्मक गतिविधि को अंजाम देकर एक भय का वातावरण बनाने की कोशिश करते हैं. टीसीओसी के दौरान अलग अलग एरिया में उनकी मीटिंग भी होती है. खासकर पश्चिम बस्तर में सीनियर कैडर्स जैसे लैंगू, पापा राव और पीएलजीए कंपनी नंबर 2 की मौजूदगी सक्रिय रूप से मिलती है.” – सुंदरराज पी, आईजी, बस्तर रेंज

सरकार वार्ता के लिए तैयार: बीजापुर नक्सल मुठभेड़ को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि “सरकार किसी भी विषय पर नक्सलियों से चर्चा के लिए तैयार है. हम चाहते हैं कि बातचीत हो, शांतिपूर्ण हल निकले. हम यह भी चाहते हैं कि बस्तर के गांव गांव तक सड़क, अस्पताल, स्कूल, बिजली, पानी, मोबाइल टॉवर, यह सब वर्तमान समय की मौलिक आवश्यकताएं हैं, वो वहां पहुंचे.”

“टारगेट एनकाउंटर करें, हमें कोई दिक्कत नहीं”: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मुठभेड़ पर कहा, “निश्चित रूप से बीजेपी की सरकार में बस्तर फिर से अशांत हो चुका है. नक्सल गतिविधियां बढ़ चुकी है. सेलेक्टेड एनकाउंटर करें, टारगेट एनकाउंटर करें, हमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन आदिवासियों को टारगेट अगर करते हैं तो निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी.”

See also  रायपुर दक्षिण उप चुनाव : विधानसभा क्षेत्र में ही लागू रहेगी आदर्श आचार संहिता, सुरक्षा के लिए तैनात होंगी पांच कंपनियां

आईईडी ब्लास्ट पर डिप्टी सीएम का बयान: वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बीजापुर और दूसरे नक्सल प्रभावित इलाकों में आईईडी ब्लास्ट को लेकर कहा है कि, “जो आईईडी पूरे क्षेत्र में लगाया गया है, वह केवल सुरक्षाबलों के लिए घातक नहीं है, बल्कि गांव वालों के लिए भी नुकसानदायक है. आईईडी से जानवरों के साथ साथ ग्रामीणों को भी नुकसान हो रहा है. सभी को इस पर चिंता करने की जरूरत है. क्यों बस्तर के गांव तक विकास न पहुंचे, इसकी क्या जिद है किसी की, यह समझना पड़ेगा.”

Related Articles

Leave a Reply