छत्तीसगढ़

खेत में काम करने गए किसान की बिजली तार की चपेट में आने से मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के पिपरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक और किसान की मौत हो गई। युवक अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था, जहां महीनों से पड़े डिस्मेंटल तार को वह हटाने की कोशिश कर रहा था। तार बिजली के हाईटेंशन तार से जुड़ा था, जिससे करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं इस मौत के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ काफी हंगामा किया।

See also  जांजगीर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 300 CCTV कैमरों की मदद से सुलझी चोरी की गुत्थी, 9.5 लाख का मशरुका बरामद

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गांव में एक युवक की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं कई किसानों की गाय-भैंसे भी खुले में पड़े बिजली के तार की चपेट में आ चुके हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए ग्रामीणों ने विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। पूरा मामला चरडोंगरी गांव की घटना पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

See also  CG में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

एक ग्रामीण ने बताया कि मृतक युवक जलेश्वर साहू अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए अकेला व्यक्ति था। उसके पिता अपंग हैं और तीन महीने पहले ही जलेश्वर की शादी हुई थी। युवक के मृत्यु के बाद परिवार में मातम पसर गया है और अब उसके परिवार का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है।

See also  जांजगीर-चांपा में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी

Related Articles

Leave a Reply