छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का बड़ा आंदोलन, 27 प्रतिशत आरक्षण सहित इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने शनिवार को बड़ा आंदोलन किया. रैली निकालने के बाद विकास नगर स्टेडियम में समाज के करीब 12 हजार लोग एकजुट हुए. इसके मद्देनजर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए. 

जानकारी के मुताबिक, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है. इस कड़ी में दूसरे चरण में आंदोलन आज कोंडागांव पहुंचा. जहां रैली निकालकर समाज के लोग बड़ी संख्या में विकास नगर स्टेडियम में आयोजित आंदोलन में शामिल हुए. मांगे पूरी नहीं तक समाज ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है.

जानिए क्या है मांगे

  • 27 प्रतिशत आरक्षण 
  • पेसा कानून एक्ट में शामिल करना
  • जातिगत जनगणना सर्वे फॉर्म में अलग से कॉलम और कोड 
See also  7 बच्चों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के संभागीय अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि हक के लिए आवाज उठाने आज कोंडागांव में समाज के लोग बड़ी संख्या एकजुट हुए हैं. तीन प्रमुख मागे हैं, जिसमें पहली 27 प्रतिशत आरक्षण, दूसरा पेसा कानून एक्ट में शामिल करना और जातिगत जनगणना सर्वे फॉर्म में अलग से समाज का कॉलम और कोड होना चाहिए. साथ ही समाज के सर्वांगीण विकास से संबंधित मांगे भी पूरी हो.

उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रथम चरण में कांकेर में आंदोलन किया गया था. इसके बाद दूसरा चरण में आज कोंडागांव में आंदोलन जारी है. अगले चरण में सुकमा जिले में आंदोलन होगा. इस तरह चरणबद्ध तरीके से संभागवर आंदोलन जारी रहेगा. सरकार जब तक मांगों को नहीं मानती तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

Related Articles

Leave a Reply