छत्तीसगढ़

SIR प्रक्रिया पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा – भाजपा को वोट देने वालों का ही रहेगा वोटर लिस्ट में नाम

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाया है। जगदलपुर के दौरे में पहुंचे टीएस सिंहदेव ने SIR की प्रक्रिया को दूषित बताया। उन्होंने कहा, वोट चोरी की बात को जितना जल्दी हो सके चुनाव आयोग को स्वीकार कर लेना चाहिए।

See also  छुट्टी से लौटते ही उठाया खौफनाक कदम, CAF जवान ने खुद को मारी गोली

टीएस सिंहदेव SIR प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा, आयोग ने SIR की प्रक्रिया को बेहद जटिल बना दिया है। लोगों को SIR के तहत दस्तावेजों के फोटोकॉपी का गैर जरूरी खर्च उठाना पड़ेगा। साथ ही लोगों को अपनी फोटो खिंचवाने के लिए भी परेशान होना पड़ेगा। सिंहदेव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, SIR के तहत सिर्फ उनका ही नाम अब वोटर लिस्ट में होगा, जो भाजपा को वोट देते हैं।

See also  हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी, पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply