छत्तीसगढ़बिलासपुर

जनगणना में गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त, तीन बार मना किया तो सीधे होगी FIR

बिलासपुर। जनगणना 2027 को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। अब जनगणना में सहयोग नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साफ कहा है कि जनगणना कार्य में बाधा डालने या गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

See also  रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव, मौत का लाइव VIDEO आया सामने

अगर कोई व्यक्ति प्रगणक द्वारा तीन बार संपर्क के बावजूद जानकारी देने से इनकार करता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई तय है।इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। सरकार ने आम नागरिकों को “स्व-गणना” का विकल्प भी दिया है, जिससे लोग घर बैठे ही अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं।
se.census.gov.in पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए 33 सवालों का जवाब देना होगा, जिसमें सामाजिक, आर्थिक और आवास से जुड़ी जानकारी शामिल है।फॉर्म जमा करने के बाद नागरिकों को एक यूनिक रेफरेंस आईडी मिलेगी, जिसे प्रगणक को दिखाना जरूरी होगा। यह सुविधा 16 भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे प्रक्रिया और भी आसान हो गई है।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी।तो याद रखें, जनगणना सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की मजबूत नींव है… इसलिए सही जानकारी दें और इस राष्ट्रीय जिम्मेदारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

See also  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट…

Related Articles

Leave a Reply