छत्तीसगढ़

सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर भाजपा नेताओं का पुराना वीडियो 15 अगस्त को शेयर करने का आरोप

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा राठौर के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की शिकायत भाजपा प्रवक्ता उज्जवल दीपक की ओर से दर्ज कराई गई है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत में सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए कथित आपत्तिजनक एवं विवादित प्रचार-प्रसार को लेकर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया है कि संबंधित पोस्ट और बयानों के जरिए ऐसी सामग्री प्रसारित की गई, जिससे सामाजिक स्तर पर भ्रम और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

See also  भारतमाला घोटाला:उमा बनकर मुआवजा लेने वाली उर्वशी तिवारी को नहीं मिली जमानत

मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, सोशल मीडिया पोस्ट और उनसे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी। जांच के दौरान संबंधित डिजिटल सामग्री और उसके प्रसारण से जुड़े पहलुओं को भी देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें अजय चंद्राकर भाजपा का झंडा फहराते नजर आ रहे थे। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया गया था कि चंद्राकर ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया। हालांकि, पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो 15 अगस्त 2026 का नहीं, बल्कि पुराना था। इसे स्वतंत्रता दिवस के दिन वायरल किया गया था।

See also  अवैध रेत खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आरक्षक की हत्या में शामिल 4 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply