छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड DGP के बेटे ने ब्लेड से काटा गला, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

भोपाल। छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहन शुक्ला के बेटे तुषार ने गला काटकर आत्महत्या कर ली। राजधानी के कमला नगर स्थित आवास में उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। जिसके बाद परिजन फौरन उन्हें लेकर अस्पताल के लिए निकले, लेकिन आधे रास्ते में ही उनकी सांसें थम गई। 

जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग घर पर ही मौजूद थे। तुषार छत पर बैठे हुए थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले ब्लेड से हाथ की नस काटी। इसके बाद अपना गला काट लिया। यह मंजर देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

See also  रायपुर गोलीकांड: शादी में खुलेआम गोलियां चलाना पड़ा भारी, भाजपा नेत्री के पति पर FIR दर्ज

परिजनों ने देखा कि तुषार खून से लथपथ हैं और हाथ और गले में गंभीर चोट है। फौरन अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तुषार करीब दो साल से डिप्रेशन में थे। उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन इस बीच उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनकी मौत से परिजन शोक में हैं। 

See also  एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का खुलासा: बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

Related Articles

Leave a Reply