छत्तीसगढ़बिलासपुर

गांजे की बिक्री करते दो महिला गिरफ्तार, 1 किलो गांजा जप्त

 बिलासपुर : सिरगिट्टी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं अवैध रूप से गांजा की बिक्री करते हुए पकड़ी गई है।

सिरगिट्टी पुलिस को सुचना मिली की तिफरा के विष्णु चौक की रहने वाली शीतल वर्मा और रानु वर्मा अपने घर मे मादक पदार्थ गांजे की बिक्री कर रही है। सुचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।

यहां दोनों आरोपी महिलाओ से 1 किलो 660 ग्राम गांजा जब्त किया गया। इसके अलावा आरोपियो से 15 हजार रुपए नगद भी बरामद किया गया। दोनों आरोपी महिलाओ को NDPS  एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर... ऑनलाइन अटेंडेंस से ही मिलेगी जुलाई की सैलरी, DPI ने जारी किए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply