कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में देर रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 शिक्षकों की मौके पर मौत, 2 अन्य लोग घायल

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार देर रात कार के पेड़ से टकराने से 2 शिक्षकों की मौत हो गई। 2 अन्य लोग घायल हो गए। दीपका-कुचेना मार्ग पर शक्तिनगर के पास यह हादसा हुआ। सेंट जेवियर स्कूल, कोरबा के चार कर्मचारी बारात से वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में आगे बैठे खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी 30 वर्षीय सुभम दीप की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

पीछे की सीट पर बैठे चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस वजह से ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ, मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। दीपका थाने के सहायक उप-निरीक्षक खगेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

See also  अवैध रेत खनन के खिलाफ सड़क पर बैठे विधायक, कार्रवाई के बाद खत्म किया धरना, टास्क फोर्स ने 5 हाईवा पर की कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply